छत्तीसगढ़

CG BREAKING: केशकाल में हादसा… रायपुर से जगदलपुर जा रही बस में लगी आग, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान, 2 महिला समेत 4 पुरुष झुलसे

By Dinesh chourasiya

कोंडागांव। केशकाल नगर के रावणभाठा मैदान के समीप मंगलवार सुबह चलती बस में अचानक आग लग गई। आग लगते ही चालक व परिचालक यात्रियों को बाहर निकालना छोड़ कर मौके से फरार हो गए।आग लगने से बस में अफरा तफरी मच गई. जलती बस से जान बचाने यात्री बस से कूदे. वहीं आग की चपेट में आने से 2 महिला और 2 पुरुष  झुलस गए हैं

जानकारी के अनुसार, कोंडागांव के राष्ट्रीय राजमार्ग केशकाल के डिपो के पास रायपुर से जगदलपुर आ रही यात्री बस में अचानक रात 3 बजे आग लगने से यात्रियों में अफरा तफरी की स्थिति बन गई. ड्राईवर ने वाहन रोका तो सभी यात्री अपनी जान बचाने बस से कूदने लगे।  बस में आग इतनी जबरदस्त थी की देखते ही देखते ही बस पूरी जलकर खाक हो गई। मौके पर पुलिस पहुंची और बचाव कार्य में लगी।  आग में 2 महिला और 2 पुरुष झुलस गए हैं. जिन्हें नजदीक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।

Related Articles

Back to top button