छत्तीसगढ़

CG BREAKING : पेड़ से टकराई तेज रफ्तार बोलेरो, 8 लोग घायल, 1 की मौत

By Dinesh chourasiya

दंतेवाड़ा. गीदम से बारसूर की ओर आ रही महिंद्रा बोलोरो पेड़ से जा टकराई. इस दौरान वाहन में सवार 8 यात्री घायल हो गए हैं. घायलों को बेहतर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ केंद्र गीदम लाया गया है.

जानकारी के मुताबिक इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई है. मृतक का नाम लक्ष्मण अलामी बताया जा रहा है. जो कि बारसूर के उपेट गांव का रहने वाला था.

Related Articles

Back to top button