Uncategorized

भिलाई के कचरा भट्ठी के पास चाकू के साथ युवक को पुलिस की टीम ने घेराबंदी कर के दबोचा 

By Dinesh chourasiya

 

दिनांक 07.06.2026 को थाना वैशाली नगर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कचरा भट्टी, जवाहर नगर के पास एक व्यक्ति हाथ में धारदार हथियार लेकर राहगीरों एवं आम नागरिकों को डरा-धमका रहा है। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई। पुलिस टीम के पहुंचने पर संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया।

पूछताछ पर उसने अपना नाम शेख सलीम, उम्र 19 वर्ष, निवासी घासीदास नगर, जामुल के पीछे, भिलाई बताया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक नग धारदार हथियार बरामद किया गया। आरोपी का कृत्य शस्त्र अधिनियम के अंतर्गत दंडनीय पाए जाने पर थाना वैशाली नगर में अपराध क्रमांक 215/2026, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

 

▪️ आरोपी का नाम

1. शेख सलीम, उम्र 19 वर्ष, निवासी घासीदास नगर, जामुल के पीछे, भिलाई।

:

1. एक नग धारदार हथियार। जब्त

 

Related Articles

Back to top button