
छत्तीसगढ़
रायपुर पुलिस ने नकली महिला पुलिसवाली को किया गिरफ्तार पुलिस कर रही है पूछताछ
By Dinesh chourasiya
रायपुर. रायपुर पुलिस ने पुलिस की वर्दी में एक महिला को गिरफ्तार किया है. ये महिला अपने आप को टिकरापारा थानाक्षेत्र की हेड कांस्टेबल बताती थी. हालांकि इस महिला का वर्दी पहनने का उद्देश्य क्या था और इस वर्दी के एवज में उसने क्या-क्या खेल किए इसकी पूछताछ अभी पुलिस कर रही है. जिसके बाद उम्मीद है कि कई चौंकाने वाले खुलासा हो सकते है.

पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी महिला को कपटपूर्ण आशय से लोक सेवक के उपयोग की पोशाक पहनने तथा टोकन धारण किए हालत में पाए जाने धारा 171 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया. पुलिस के मुताबिक आरोपी महिला का नाम मल्लिका गिरी है. ये आरोपिया मठपुरैना में ही रहती है.







क्या होंगे पुलिस के जांच बिंदु ?
- महिला के वर्दी पहनने का उद्देश्य ?
- महिला ने ये वर्दी कहा से सिलवाई ?
- छत्तीसगढ़ पुलिस का मोनो उसे कहा से मिला ?
- वर्दी पहन कर उसने क्या-क्या कारनामे किए ?
- कब से ये महिला वर्दी पहनकर रायपुर में घुम रही है ?
- रायपुर के अलावा वर्दी में ये महिला कहा-कहा गई ?
- इस गैंग में महिला अकेली है या कोई और भी सदस्य मौजूद है ?









