छत्तीसगढ़
CG बालोद : आयरन से भरी ट्रक में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान, देखें वीडियो…
By Dinesh chourasiya
ट्रक में आग लगने के बाद ड्राइवर ने गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई. बताया जा रहा कि कच्चे की ओर से ट्रक बालोद की तरफ जा रहा था. तभी अचानक आग लग गई. घटना की सूचना मिलने के बाद डौंडी पुलिस मौके पर पहुंची है. आग बुझाने फायर ब्रिगेड की गाड़ी का इंतजार कर रहे हैं. सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस गाड़ी के समीप किसी को भी नहीं जाने दे रही है.
सड़क के दोनों तरफ राहगीरों को पुलिस ने रोक दिया है. भानुप्रतापपुर बालोद राजनांदगांव सड़क मार्ग आधे घंटे से बंद होने से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.







देखें वीडियो –








