
दुर्ग में बहन से अवैध थे, दोस्त को मार डाला:दुर्ग में मोबाइल पर अश्लील फोटो-वीडियो दिखाकर वायरल करने की दी धमकी; युवक ने घोंपा चाकू
By Dinesh chourasiya
दुर्ग जिले में दीपावली की रात एक युवक ने अपने दोस्त की हत्या कर दी। शराब के नशे में दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद दोस्त ने आरोपी को उसकी बहन के अश्लील फोटो मोबाइल पर दिखाए और वायरल करने की बात कही। इससे गुस्साए युवक ने चाकू से गोदकर दोस्त को मार डाला। वारदात मोहन नगर थाना क्षेत्र की है।







पुलिस ने बताया कि, मृतक की पहचान सिकोलाभाठा निवासी रवि राजपूत (27) के रूप में हुई है। रवि पेंटर का काम करता था। उसकी मोहन नगर निवासी युवक से गहरी दोस्ती थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी की बहन के साथ रवि के नाजायज संबंध थे। उसके पास लड़की के फोटो और वीडियो थे, जिससे कई बार ब्लैकमेल भेजा
दिवाली पर साथ बैठकर पी रहे थे शराब




दिवाली की रात दोनों दोस्तों ने सिकोलाभाठा के सामुदायिक भवन के पास बैठकर शराब पी। इसके बाद नशे की हालत में उनके बीच किसी बात को लेकर झगड़ा शुरू हो गया। गुस्से में आरोपी से कहा कि उसकी बहन के साथ रवि के नाजायज संबंध हैं। रवि ने आरोपी से उसकी बहन के अश्लील फोटो और वीडियो होने की बात भी कही।
बहन के अश्लील वीडियो दिखाया, तो मारा चाकू
आरोपी ने पुलिस को बताया कि रवि ने उसकी बहन के अश्लील फोटो मोबाइल में दिखाए। साथ ही धमकी दी कि इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा, तो वह कहीं का नहीं रहेगा। रवि की बात सुनकर उसे गुस्सा आ गया। उसने अपने पास रखा चाकू निकाला और रवि के पेट में कई वार कर दिए। फिर वहां से भाग निकला।

पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और रवि को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उससे पहले ही वह दम तोड़ चुका था। पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि आरोपी चाकू मारने के बाद अपने घर में छिपा हुआ है। इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। आरोपी से पूछताछ के बाद सारा मामला सामने आया है।






