छत्तीसगढ़

राजिम में CM बघेल ने बीजेपी पर साधा निशाना, कहा- भाजपा का काम है, “राम नाम जपना पराया माल अपना”

By Dinesh chourasiya

गरियाबंद : : छत्तीसगढ़ में पहले चरण का मतदान संपन्न होने के बाद अब दूसरे चरण को लेकर चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई है, प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लगातार विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचकर चुनावी सभा लेकर कांग्रेस के पक्ष में माहौल तैयार करने में जुटे हुए हैं, आज सीएम गरियाबंद जिले के विधानसभा छत्तीसगढ़ के प्रयाग व धर्म नगरी राजिम पहुंचे, जहां उन्होंने एक और आमसभा को संबोधित कर कांग्रेस पर भरोसा जताने की बात जनता से कही।

गरियाबंद के राजिम में कांग्रेस प्रत्याशी अमितेश शुक्ल के पक्ष में प्रचार करने आज सीएम भूपेश बघेल राजिम पहुंचे थे, आम सभा में ग्रामीणों के बीच अपने पांच साल के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाई फिर इस चुनाव लिए तैयार घोषणा पत्र को विस्तार से बता कर खूब तालियां बटोरा, सीएम ने भाजपा के महतारी वंदन योजना के लिए भराए जा रहे फार्म को लेकर भी चुटकी लिया, बोले की किसी भी योजना के लिए लागू करने हमने फार्म नही भराया, सीएम ने इस बार बिंद्रानवागढ़ और राजिम में कांग्रेस की जीत का दावा किया है।

वहीं भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा का काम है, “राम नाम जपना पराया माल अपना” वहीं मीडिया द्वारा पूर्व मंत्री रुद्र गुरु पर हुए हमले और रुद्र गुरु के कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल के बयान पर कहा कि ऐसी कोई बात नही है, जो भी आरोपी होंगे उनके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी, मुख्यमंत्री ने सरकार बनने पर महिलाओं के लिए अच्छी से अच्छी योजना लाने की बात कही है, और साथ ही इस बार फिर 75 पार का दावा किया है।

Related Articles

Back to top button