छत्तीसगढ़
शराब दुकान के 2 गार्डो की हत्या,दोनो सुरक्षाकर्मी की सिर में मारकर की गई हत्या,क्षेत्र में फैली सनसनी,मौके पर पहुँची पुलिस…
By Dinesh chourasiya





CG Double Murder: 2 guards of liquor shop murdered
नया भारत डेस्क : छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले से बड़ी खबर निकलकर आ रही है जहां दो गार्डों की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई है। सिवनी गांव में स्थित देशी शराब दुकान में दोनों युवक गार्ड की नौकरी कर रहे थे। सिर पर जख्म के निशान हैं और घाट पर ही दोनों के शव मिले हैं। मामला चांपा थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार, घटना शनिवार-रविवार की रात की है। सिवनी गांव के देशी शराब दुकान में गार्ड युदुनंद पटेल (29 वर्ष) निवासी हाथनेवार और जय कुमार सूर्यवंशी (28 वर्ष) निवासी पिसोद सुरक्षा में लगे थे। दुकान बंद होने के बाद दोनों एक साथ खाट पर सोए हुए थे।














