छत्तीसगढ़
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, काफी देर तक हिली धरती….
By Dinesh chourasiya

नई दिल्ली : दिल्ली-NCR समेत पूरे उत्तर भारत में शुक्रवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। झटके इतनी तेज थे कि लोग अपने घरों से बाहर निकलकर भागने लगे।







रिएक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.4 बताई जा रही है। भूकंप करीब रात 11 बजकर 35 पर आया।
अभी तक किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।
नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी ने जानकारी देते हुए बताया कि भूकंप का एपिसेंटर नेपाल में था. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.4 मापी गई है.




जानकारी के अनुसार, ये भूकंप जमीन के 10 किमी नीचे आया था







