
छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ के कवर्धा में शार्ट सर्किट से गन्ने की फसल में लगी आग, किसानों को लाखों का नुकसान
By Dinesh chourasiya
कवर्धा। : जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहाँ बोधाई कुंडा गांव में 15 एकड़ गन्ने के खेत में भीषण आग लग गई है. आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है. मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण खेतों में पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए. बताया जा रहा है कि इस घटना में लाखों का फसल जलकर बर्बाद हो गया है.
मिली जानकारी के अनुसार, कवर्धा के बोधाई कुंडा गांव के 15 एकड़ गन्ने के खेत में भीषण आग लगी. आगजनी की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है, सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर नहीं पहुंची है. बिजली तार में शार्ट सर्किट की वजह से ये भीषण आग लगी है. घटना में 6 से अधिक किसानों को लाखों रुपये का नुकसान का अनुमान है.


















