
4 नंबर को दुर्ग में PM MODI की चुनावी सभा:रविशंकर शुक्ल स्टेडियम में बनाया जा रहा विशाल पंडाल, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
By Dinesh chourasiya
- 4 नंबर को दुर्ग में PM MODI की चुनावी सभा:रविशंकर शुक्ल स्टेडियम में बनाया जा रहा विशाल पंडाल, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी गलियारे माहौल गरमाया हुआ है। जैसे-जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है। वैसे-वैसे राजनीतिक पार्टी सक्रिय हो गई हैं। राष्ट्रीय नेतृत्व का बैक टू बैक दौरा जारी है। 30 अक्टूर को कांग्रेस महा सचिव प्रियंका गांधी के दौरे के बाद अब 4 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दौरा है। उनकी सभा की तैयारी को लेकर प्रशासन लगा हुआ है।







प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दुर्ग आगमन से पहले भाजपा पदाधिकारियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा और उनकी सभा में लगने वाली भीड़ को देखते हुए प्रशासन दुर्ग स्थित पंडित रवि शंकर स्टेडियम और भिलाई के जयंती स्टेडियम में जोरों शोरों से तैयारी में लगा है।
भिलाई के जयंती स्टेडियम में हेलीकॉप्टर की लैंडिग को लेकर हैलीपैड बनाया जा रहा है। हेलीपैड की सुरक्षा को लेकर अभी से पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। बैरिकेड्स के साथ ही यहां एक साथ कई हेलीकॉप्टर को उतारने की व्यवस्था की जा रही है। इसके लिए जिला और पुलिस प्रशासन के साथ ही बीएसपी के अधिकारियों भी लगाया गया है।




बीएसपी अधिकारियों की मानें तो दुर्ग में हेलीकॉप्टर लैंडिंग के लिए इतनी बड़ी जगह मिल पाना मुश्किल है। इसलिए पीएम मोदी के हेलीकॉप्टर की लैडिंग भिलाई में होगी। उसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आम सभा दुर्ग जिले के पंडित रवि शंकर शुक्ल स्टेडियम में होगी। इसे लेकर वरिष्ठ भाजपा नेता और पीएम की सुरक्षा एजेंसी ने यहां का दौरा किया है।
1.75 लाख स्क्वायर फिट का बनेगा पंडाल
मोदी की सभा में काफी संख्या में भीड़ आने की बात कही जा रही है। इसे लेकर 1 लाख 75 हजार स्क्वायर फीट का पंडाल तैयार किया जा रहा है। इसके लिए 3 डोम उसके बाद कुछ खुली जगह छोड़ी गई है। मंगलवार को प्रधानमंत्री की सुरक्षा एजेंसी ने स्टेडियम का जायजा लिया।
14 विधानसभाओं से मोदी को सुनने पहुंचेंगे लोग
भाजपा के दुर्ग जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आमसभा में काफी भीड़ होने वाली है। इसकी के मद्देनजर तैयारी की जा रही है। पीएम को सुनने के लिए दुर्ग जिले की 14 विधानसभाओं से एक लाख से अधिक लोग आने वाले हैं। इस भीड़ को देखते हुए भिलाई से दुर्ग तक के सभी चौक चौराहों पर चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है।







