छत्तीसगढ़

बिलासपुर में माचिस गोदाम में लगी भीषण आग….10 दमकल की गाड़ी आग बुझाने में लगी

By Dinesh chourasiya

बिलासपुर – व्यापार विहार में गुरुवार की सुबह माचिस गोदाम में भीषण आग लग गई। फॉस्फोरस से आग की लपटें तेजी से फैलने लगीं और बगल की 2 दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया।

व्यापारियों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन आग तेजी से फैलने लगी। बाद में घटना की सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचे और करीब 4 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग बुझाने में 10 दमकल की गाड़ियां लगीं। आग से व्यापारियों को लाखों रुपए का नुकसान होने का अनुमान है।

व्यापार विहार में संभाग का सबसे बड़ा माल गोदाम है, जहां थोक में काम होता है और संभाग भर के बड़े व्यापारी खरीदारी करते हैं। गुरुवार की सुबह करीब 6.30 बजे नगर निगम की सफाई करने वाली टीम पहुंची, तब मां पार्वती ट्रेडर्स से धुएं के साथ आग की लपटें उठती हुई दिखाई दी। उन्होंने इसकी जानकारी आसपास के लोगों के साथ ही अन्य कारोबारियों को दी।

फायर ब्रिगेड की टीम ने आग को फैलने से रोकने की कोशिश की, लेकिन आग बुझने का नाम नहीं ले रही थी। 10 फायर ब्रिगेड के वाहन से 8 से 10 राउंड पानी मंगाकर आग पर काबू पाया। करीब 4 घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझा लिया गया, फिर भी अंदर गोदाम से धुआं उठ रहा था, जिसे दमकलकर्मी बुझाने में लगे रहे।

Related Articles

Back to top button