
छत्तीसगढ़
JCCJ ने जारी की उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट, इन प्रत्याशियों को मैदान में उतारा
By Dinesh chourasiya







: रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। बता दें कि प्रदेश में दो चरणों में मतदान होने हैं। पहले चरण का मतदान 7 नवंबर को तो वहीं, दूसरे चरण का मतदान 17 नवंबर को होगा। सभी पार्टियां चुनाव को लेकर जोरों-शोरों से तैयारी कर रही है।
एक तरफ जहां कांग्रेस और भाजपा ने अपने पूरे प्रत्याशियों को मैदान पर उतार दिया है तो वहीं आज जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ ने उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की है। इसमें सामरी विधानसभा से प्रभा बेला मरकाम, लोरमी से सागर सिंह बैस, मुंगेली से डॉ सरिता भारद्वाज, जांजगीर चांपा से रविंद्र द्विवेदी और महासमुंद से राशि महिलांग को प्रत्याशि घोषित किया है।





JCCJ ने लोरमी से सागर सिंह को प्रत्याशी बनाया है। बता दें की सागर सिंह ने जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देकर JCCJ का दामन थामा है।







