छत्तीसगढ़

भाजपा के पूर्व पार्षद समेत 16 लोगों ने थामा कांग्रेस का दामन, कुमारी सैलजा ने कहा कांग्रेस है भरोसे की सरकार

By Dinesh chourasiya

CG Assembly Election 2023

दिनेश चौरसिया की रिपोर्ट…

केशकाल:  : छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के तहत आगामी 7 नवंबर को बस्तर संभाग की 12 सीटों में मतदान होना है। ऐसे में कांग्रेस व भाजपा के बड़े नेताओं का बस्तर दौरा भी शुरू हो गया है। इसी क्रम में बुधवार को केशकाल विधानसभा क्षेत्र के जोन, सेक्टर बूथ और संगठन के कार्यकर्ताओं में जोश भरने छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी की प्रभारी कुमारी शैलजा, सह प्रभारी चन्दन यादव, विजय जांगिड़ समेत कई बड़े नेता केशकाल पहुंचे थे। जहां स्थानीय प्रत्याशी संतराम नेताम के नेतृत्व में सभी नेताओं का जोशीला स्वागत हुआ। ततपश्चात सैलजा ने कांग्रेस कार्यालय में बूथ, जोन, सेक्टर स्तर के कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उन्हें सम्बोधित किया।

भाजपा 15 सालों तक छत्तीसगढ़ को लुटा, 5 साल में कांग्रेस पर जनता ने जताया भरोसा – शैलजा

 : इस दौरान कुमारी शैलजा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बताया कि पिछले 15 वर्षों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने केवल छत्तीसगढ़ के लोगों को लूटने का काम किया है। 2018 में प्रदेश की जनता ने उन्हें आईना दिखाया और सत्ता से उखाड़ फेंकते हुए कंग्रेस की सरकार बनाई। पिछले पांच वर्षों में जिस प्रकार से केशकाल विधानसभा में आप लोगों ने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाया। उसी का परिणाम है कि आज जनता ने कांग्रेस सरकार पर भरोसा जताया है। मुझे पूरा विश्वास है कि इस बार भी आप लोग पूरी ऊर्जा के साथ काम करेंगे और अपने प्रत्याशी संतराम नेताम को प्रचंड मतों से जीत दिलाएंगे।

मीडिया से हुई बातचीत में कु. सैलजा ने बताया कि जिस प्रकार से पिछले चुनाव में हमने बस्तर संभाग को पूरी तरह भाजपा मुक्त कर 12 में से 12 सीटों पर जीत हासिल किया था। उसी प्रकार इस बार भी जनता को जोश देखते हुए बस्तर की सभी सीटों पर कांग्रेस का ही कब्जा होगा। क्योंकि भाजपा ने किसानों से वादा किया था लेकिन 2 सालो तक बोनस नही दिया वही कांग्रेस सरकार ने 2018 में किसानों का खर्च माफी का वादा किया जिसे पूरा किया अब फिर से वादा किए हैं उसे भी पूरे करेंगे क्योंकि कांग्रेस भरोसे की सरकार है ।

28 को फरसगांव पहुचेंगे राहुल गाँधी

CG Assembly Election 2023 : उन्होंने बताया कि आगामी 28 अक्टूबर को केशकाल विधानसभा के फरसगांव में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी आने वाले हैं। जिसके लिए तैयारियां भी शुरु कर दी गई हैं। कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा के समक्ष भाजपा के पूर्व पार्षद अनीस मेमन, मो. हनीफ समेत 16 लोगों ने कांग्रेस पार्टी की विचारधारा व विधायक संतराम नेताम से प्रभावित होकर कांग्रेस का दामन थामा है। जिन्हें कु. सैलजा व कांग्रेस जिलाध्यक्ष झुमुकलाल दिवान ने कांग्रेस का गमछा पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम, पीसीसी संगठन महामंत्री मलकीत गैदु, रवि घोष, सगीर कुरैशी, झुमुकलाल दीवान समेत

Related Articles

Back to top button