Uncategorized

भिलाई विधायक देवेंद्र यादव के प्रतिनिधि पर मारपीट का आरोप:बैनर में नाम-फोटो नहीं दिखी तो भंडारे में किया झगड़ा, पुलिस दर्ज किया अपराध

By Dinesh chourasiya

विधायक प्रतिनिधि निरंजन बिसाई भिलाई विधायक देवेंद्र यादव के साथ। - Dainik Bhaskar

भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव के प्रतिनिधि निरंजन बिसाई और उनके 2 साथियों पर मारपीट का आरोप लगा है। पीड़ित ने बताया कि पोस्टर में नाम और फोटो नहीं डालने को लेकर विधायक प्रतिनिधि ने मारपीट की है। मामला वैशाली नगर थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

सिम्हाद्री बिसाई (48 साल) ने पुलिस को बताया कि 6 अप्रैल 2025 को दोपहर 2 बजे जवाहर नगर स्थित बेन्थो उड़िया समाज के श्री सिंधु पटरानी मंदिर में प्रसाद वितरण का कार्य चल रहा था। प्रसाद वितरण मंदिर समिति के द्वारा किया जा रहा था। उस जगह पर मंदिर समिति ने अपना एक बैनर भी लगाया हुआ था।

बैनर पोस्टर में नाम नहीं देख भड़का

इसी दौरान वहां विधायक प्रतिनिधि निरंजन बिसाई अपने साथी जुटिष्टी बिसाई उर्फ राजू और अन्य दो तीन लोगों के साथ वहां पहुंच गया। उसने देखा कि वहां लगे बैनर पोस्टर में उसका नाम फोटो नहीं है। इस पर वो काफी आक्रोशित हो गया।

उसने मंदिर में लगे बैनर को हटा दिया और वहां पर निरंजन बिसाई विधायक प्रतिनिधि वाला बैनर पोस्टर लगा दिया।

इससे कार्यक्रम में मौजूद समाज के लोग आक्रोशित हो गए। उन्होंने इसका विरोध किया तो निरंजन बिसाई ने अपने साथियों के साथ मिलकर वहां मारपीट शुरू कर दी। उसने सिम्हाद्री बिसाई और हिर दलाई को बुरी तरह पीटा। इससे उन्हें काफी चोट आई हैं। इसके बाद वो वहां से चला गया और लोगों को जान से मारने की धमकी दी।

उड़िया समाज में आक्रोश

इस घटना के बाद से उड़िया समाज में आक्रोश है। बड़ी संख्या में आक्रोशित उड़िया समाज के लोगों ने वैशाली नगर थाना का घेराव कर दिया। पुलिस ने उन्हें काफी समझाया। लोग वहां नारेबाजी कर आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज करने की मांग कर रहे थे।

इसके बाद वैशाली नगर पुलिस ने विधायक प्रतिनिधि निरंजन बिसाई, जुटिष्टी बिसाई उर्फ राजू सहित अन्य के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।

विधायक प्रतिनिधि निरंजन बिसाई से जब बात की गई तो उन्होंने कहा कि उन लोगों ने समाज का भंडारा किया था। शिकायतकर्ता के साथ मिलकर समाज के कुछ बड़े लोगों ने माहौल खराब करने का काम किया।

उन्होंने भंडारे में जबरदस्ती मंदिर समिति के आयोजन का बोर्ड लगा दिया। इसी बात को लेकर कहासुनी हुई तो वो लोग झगड़ा करने लगे।

Related Articles

Back to top button