छत्तीसगढ़

देश की पहली रैपिड ट्रेन का PM ने उद्घाटन किया 

By Dinesh chourasiya

देश की पहली हाईस्पीड रैपिड रेल का उद्घाटन PM मोदी ने किया। उन्होंने इसमें सफर किया और बच्चों के साथ बातचीत की। - Dainik Bhaskar
देश की पहली हाईस्पीड रैपिड रेल का उद्घाटन PM मोदी ने किया। उन्होंने इसमें सफर किया और बच्चों के साथ बातचीत की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साहिबाबाद से देश की पहली रैपिड ट्रेन नमो भारत को हरी झंडी दिखाकर उद्घाटन किया। PM ने बटन दबाकर RRTS कनेक्ट ऐप की भी शुरुआत की। PM ने मोबाइल से QR कोड स्कैन करके पहला टिकट खरीदा। PM नमो ट्रेन में बैठकर वसुंधरा सेक्टर-8 के मैदान पर पहुंचे।

यहां PM ने जनसभा को संबोधित किया। कहा,”मुझे छोटे सपने देखने की आदत नहीं है। न ही मुझे मरते-मरते चलने की आदत है। दिल्ली-मेरठ का रैपिड ट्रेन का ये ट्रैक शुरुआत है। पहले फेज में दिल्ली, UP, हरियाणा, राजस्थान के इलाके नमो भारत से कनेक्ट होंगे। देश के बाकी हिस्सों में ऐसा ही सिस्टम बनेगा।”

राजस्थान का जिक्र करने के बाद उन्होंने कहा, “मैंने राजस्थान बोल दिया तो अशोक गहलोत जी की नींद खराब हो जाएगी।”

ट्रेन का नाम बदलने का कांग्रेस ने किया विरोध, कहा-देश का नाम भी बदल दें
रैपिड ट्रेन के उद्घाटन से पहले केंद्र सरकार ने रैपिडेक्स ट्रेन का नाम बदलकर नमो भारत कर दिया। इस पर कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा,”नमो स्टेडियम के बाद अब नमो ट्रेन। आत्म-मुग्धता की कोई पराकाष्ठा नहीं है। इससे पहले अहमदाबाद स्टेडियम का नाम भी नरेंद्र मोदी स्टेडियम किया जा चुका है। वहीं, कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने एक्स पर लिखा- भारत ही क्यों लिखा? देश का नाम भी बदलकर नमो कर दें।

ट्रेन में बच्चों से बात की, खुली जिप्सी से जनसभा में पहुंचे
PM मोदी ने नमो भारत ट्रेन में सफर पूरा किया। इस दौरान उन्होंने ट्रेन की महिला स्टाफ से बातचीत की। उन्होंने सीट पर बैठकर कुछ छोटी–छोटी स्कूली बच्चियों से भी बातचीत की। खुली जिप्सी पर हाथ हिलाते हुए वह लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। PM मोदी को मंच पर CM योगी ने मां दुर्गा की प्रतिमा और नमो भारत का मॉडल भेंट किया।

पहले 3 तस्वीरों में PM मोदी का सफर…

रैपिड रेल में PM मोदी और CM योगी ने सफर किया।
PM मोदी ने सीट पर बैठकर स्कूली बच्चों से भी बातचीत की।
ट्रेन के साथ चलने वाले स्टाफ के साथ भी PM मोदी ने वक्त बिताया।

1-हम जिसका शिलान्यास करते हैं, उसका उद्घाटन भी करते हैं
PM ने कहा कि आज भारत की पहली रैपिड रेल सेवा “नमो भारत” ट्रेन शुरू हुई है। लगभग 4 साल पहले मैंने दिल्ली, गाजियाबाद, मेरठ रीजनल कॉरिडोर प्रोजेक्ट की आधारशिला रखी थी। आज साहिबाबाद से दुहाई डिपो तक उस हिस्से पर नमो भारत का संचालन शुरू हो गया।

मैं आज भी कहता हूं, जिसका शिलान्यास हम करते हैं, उसका उद्घाटन भी हम करते हैं। ये मेरठ वाला हिस्सा एक डेढ़ साल बाद पूरा होगा। उस समय मैं आपकी सेवा में मौजूद रहूंगा। मैंने तो बचपन रेलवे ट्रैक पर बिताया है। आज रेलवे का ये नया रूप मुझे सबसे ज्यादा आनंदित करता है। ये अनुभव प्रफुल्लित करने वाला है।

Related Articles

Back to top button