
छत्तीसगढ़
बिलासपुर में यात्रियों से भरी बस पलटी, 2 की मौत 30 से अधिक यात्री घायल सभी घायलों को 108 की मदद से अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल कराया गया
By Dinesh chourasiya
बिलासपुर : केंदा घाटी में यात्रियों भरी बस पलटी, 108 एंबुलेंस की मदद से घायल को अस्पताल, में उपचार के लिए भर्ती कराया गया यह घटना आज सवेरे की है जहां केदा घाटी में एक लग्जरी बस खाई में गिर गई, जहां 40 से 50 लोग सवार थे।







जैसे ही सूचना मिली कंट्रिल 108 को तत्काल 4 से 5 एंबुलेंस को घटनास्थल की ओर रवाना किया,घटनास्थल पर पहुंचकर एंबुलेंस कर्मियों ने पाया कि बस मे बहुत सारे लोग फंसे हुए हैं।
जिन्हें पुलिस की रेस्क्यू टीम तथा 108 की टीम, तथा स्थानीय लोगों ने बस में फंसे लोगों को बस से सुरक्षित बाहर निकाल कर, 108 एंबुलेंस के द्वारा केंदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मे भर्ती कराया, जहां से उन्हें सिम्स हॉस्पिटल बिलासपुर के लिए रेफर किया गया, जहां मरीजों का इलाज जारी है.











