
छत्तीसगढ़
रायपुर पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा संचालित करते 3 सटोरियों को दबोचा, 5 मोबाईल समेत लैपटॉप जब्त
By Dinesh chourasiya
जिस पर एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट तथा थाना न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मुखबीर द्वारा बताये उक्त स्थान पर जाकर मकान में रेड कार्यवाही किया गया। रेड कार्यवाही के दौरान मकान में 3 व्यक्ति उपस्थित पाये गये। पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम सागर सचदेव, धनराज नागवानी एवं कृष्णा नारायणी निवासी रायपुर का होना बताया।
टीम के सदस्यों द्वारा तीनों के मोबाईल फोन व लैपटॉप को चेक करने पर उनके द्वारा अपने मोबाईल फोन व लैपटॉप में ऑनलाइन सट्टा संचालित करना पाया गया। जिस पर तीनों सटोरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सट्टा संचालन में प्रयुक्त 5 नग मोबाईल फोन तथा 01 नग लैपटॉप जुमला कीमती लगभग 1,00,000 रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना न्यू राजेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 355/23 धारा छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7 का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।







गिरफ्तार आरोपियों में-
1. सागर सचदेव पिता प्रहलाद सचदेव उम्र 35 साल निवासी सेंट जोसेफ स्कुल के पास थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर।
2. धनराज नागवानी पिता स्व. आई.डी. नागवानी उम्र 39 साल निवासी महावीर नगर अनमोल सुपर माकेर्ट के पास थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर।
3. कृष्णा नारायणी पिता नारायण दास नारायणी उम्र 25 साल निवासी गली नंबर 02 थाना तेलीबांधा रायपुर।











