छत्तीसगढ़

राजनंदगांव में : विवाद के बाद युवक की दिनदहाड़े चाकू मारकर हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार, फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस 

By Dinesh chourasiya

राजनंदगांव : : डोंगरगढ़ में दिन दहाड़े 27 वर्षिय युवक की चाकू मारकर हत्या का मामला सामने आया है, बताया जाता है कि दो युवकों में इडली खाने के दौरान विवाद के बाद एक युवक ने चाकू से अक्षय लरोकर पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया. घायल अवस्था मे युवक को सिटी हॉस्पिटल लाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने अक्षय को मृत घोषित कर दिया, इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है

मिली जानकारी के अनुसार, डोंगरगढ़ के रेलवे चौक इडली दुकान में 10 युवक इडली खा रहे थे, वहीं पर डोंगरगढ़ के अन्य युवक भी इडली खा रहे थे इस दौरान आरोपी युवक ने इडली का प्लेट को फेक दिया और जब इस घटना को अक्षय लरोकर ने देखा तो विरोध किया, विरोध के बाद युवकों में बहस हुई और बहस के दौरान एक युवक ने चाकू निकाला और ताबड़तोड़ हमला कर दिया. घायल अवस्था मे युवक को सिटी हॉस्पिटल लाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने अक्षय को मृत घोषित कर दिया.

मृतक का एक साथी घायल है जिसे जिला अस्पताल रैफर किया गया है. आरोपियों की संख्या एक दर्जन से ज्यादा बताया जा रहा है, जिसमे सभी फरार हो गए है, वहीं एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस अधिकारी आशीष कुंजाम सीएसपी ने बताया कि सभी आरोपी राजनांदगांव के रहने वाले थे एक को गिरफ्तार कर लिया गया है.

Related Articles

Back to top button