
अवैध शराब बिक्री करते एक आरोपी गिरफ्तार गदा चैक के पास कर रहा था शराब बिक्री थाना सुपेला की बड़ी कार्यवाही 30 पौवा देशी शराब एवं मोटर सायकल जप्त —00—
By Dinesh chourasiya
अवैध शराब बिक्री करते एक आरोपी गिरफ्तार
गदा चैक के पास कर रहा था शराब बिक्री
थाना सुपेला की बड़ी कार्यवाही
30 पौवा देशी शराब एवं मोटर सायकल जप्त
—00—
ज्ञात हो कि दिनांक 19.10.2023 को मुखबीर द्वारा सूचना मिला की एक व्यक्ति लक्ष्मी मार्केट सुपेला के पास शराब बिक्री कर रहा है । सूचना मिलते ही सुपेला पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंची, पुलिस को आते देख संदेही अपनी मोटर सायकल में शराब लेकर भागने लगा जिसे गदा चैक के पास घेराबंदी कर पकड़ा गया। संदेही से पूछताछ करने पर अपना नाम मनीष नंदरे पिता रवि नंदरे उम्र 27 साल निवासी केम्प-1 शास्त्री चौक वैशाली नगर सुपेला का रहने वाला बताया। आरोपी के कब्जे से एक थैले में अवैध रूप से 30 पौवा देशी मसाला कीमती 6390 रूपये एवं मोटर सायकल जप्त किया गया। आरोपी को आज दिनांक 19.10.2023 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया।
इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी दुर्गेश शर्मा, उप निरी. प्रमोद कुमार सिन्हा, प्र.आर. संतोष शर्मा, आर. सुरेन्द्र पटेल, सूर्य प्रताप सिंह का विशेष योगदान रहा।
अपराध क्र- 865/2023,
धारा – 34(2) आबकारी एक्ट
जप्ती- 30 पौवा देशी शराब मसाला, मोटर सायकल सीजी 04 एल.एन. 3683 कीमती 16390 रूपये।
आरोपी- मनीष नंदरे पिता रवि नंदरे उम्र 27 साल निवासी केम्प-1 शास्त्री चौक वैशाली नगर सुपेला














