छत्तीसगढ़

यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा 05 मोडिफाई सायलेसर एवं 25 प्रेशर हार्न वाहनों पर की गई कार्यवाही।*_

By Dinesh chourasiya

 

🔸 _*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग श्री राम गोपाल गर्ग के निर्देश पर कुल-30 मोडिफाई सायलेंसर एवं प्रेशर हार्न वाहनो पर की गई कार्यवाही।*_

🔸 _*यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा 05 मोडिफाई सायलेसर एवं 25 प्रेशर हार्न वाहनों पर की गई कार्यवाही।*_

🔸 _*कुल 30 वाहन चालकों से मोटर व्हीकल एक्ट की धाराओं की तहत 75 हजार रूपये अर्थदण्ड वसुल किया गया।*_

🔸 _*यह अभियान कार्यवाही आगे निरंतर जारी रहेगा।*_

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, दुर्ग ,श्री राम गोपाल गर्ग* के दिये गये निर्देश के परिपालन में एवं *श्री सतीष ठाकुर, श्री सदानंद विध्यराज, उप पुलिस अधीक्षक, (यातायात)* के नेतृत्व में आज दिनांक को यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा जिले के अंतर्गत मोडिफाई सायलेंसर, तेज आवाज बुलेट एवं प्रेशर हार्न का उपयोग करने वाले वाहन चालको के उपर अभियान कार्यवाही की गई आज के इस कार्यवाही के दौरान यातायात जोन प्रभारियों के द्वारा अपने अपने क्षेत्र दुर्ग, सुपेला, भिलाई 03, सिविक सेन्टर भिलाई क्षेत्र में कार्यवाही की गई जिसमें कुल 30 वाहन चालको पर मोटर व्हीकल एक्ट की धारा के तहत कार्यवाही करते हुए *मोडिफाई सायलेंसर वाहन चालको के उपर 5000 रूपये एवं प्रेशर हार्न वाले वाहन चालको उपर 2000 रूपये, कुल 75 हजार रूपये* वसुल किया गया साथ ही मोडिफाई सायलेंसर एवं प्रेशर हार्न को कार्यवाही स्थल पर निकालकर जप्त किया गया। और ऐसे वाहन चालको को भविष्य में ऐसी गलती न करने हेतु समझाईस दी गई। यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा यह कार्यवाही निरंतर जार रहेगा।

Related Articles

Back to top button