छत्तीसगढ़

CG CRIME  : दवाई लेने घर से निकला युवक दो दोस्तों ने चाकू गोदकर कर दी अपने ही दोस्त की हत्या, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी 

By Dinesh chourasiya

 

 

कोरबा। : जिले में दो युवकों ने अपने ही साथी की चाकू मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि रविवार की रात मृतक युवक घर से दवा लेने गया था, तभी आरोपियों ने उसे अपने साथ पुल के पास ले जाकर उस पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया गया। हत्या की इस वारदात के बाद आरोपियों ने बकायदा मृतक के जीजा को काॅल कर शुभम पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर मार देने की बात कहते हुए उसे उठाकर ले जाने की जानकारी दी गयी। जिसके बाद उसके परिजन घटनास्थल पर पहुंचे, और चाकूबाजी की घटना में बुरी तरह से लहलुहान युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। घटना कोतवाली थानांतर्गत सीएसईबी पुलिस चैकी क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक भैंस खटाल निवासी शुभम साहू रविवार की रात दवाई लेने घर से मेडिकल स्टोर के लिए रवाना हुआ था। रास्ते में उसकी मुलाकात ढोढ़ीपारा में रहने वाले रिक्की यादव और प्रभाकर से हो गयी। दोनों बदमाश युवकों का शुभम से पुराना परिचय था। बताया जा रहा है कि इन युवकों ने शुभम का मोबाइल अपने पास रख लिया था। शुभम ने जब इनसे अपना मोबाइल वापस करने के लिए कहा, तब दोनों युवकों ने शुभम को अपने साथ बस्ती के समीप ही स्थित नहर पुल की ओर ले गए।

 

जहां पुराने विवाद और मोबाइल की बात को लेकर एक बार फिर विवाद बढ़ गया। जिसके बाद रिक्की और प्रभाकर ने शुभम पर चाकू से ताबड़तोड़ कर बुरी तरह से घायल कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने मृतक के जीजा को काॅल कर इस हत्याकांड की बकायदा जानकारी देकर पुल के पास से लाश उठाकर ले जाने की जानकारी दी गयी। उधर बस्ती के पास हुए इस घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आ गए है। दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर पतासाजी कर रही है। पुलिस को पूरी उम्मीद है कि आरोपी जल्द पकड़े जाएंगे। वहीँ घटना में अपने बेटे को गवाने के बाद से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

 

 

 

Related Articles

Back to top button