दिल्ली से वैष्णो देवी जाने वालों को नई ट्रेन की सौगात, टाइमिंग और कहां होगा स्टॉप, यहां है पूरी डिटेल
By Dinesh chourasiya
नवरात्र में भीड़ को देखते हुए रेलवे ने दिल्ली से कटड़ा तक एक नई स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया है. इसे आज रात 11:30 बजे दिल्ली से चलाया जाएगा. इसी पूर्व दिशा की ओर जाने के लिए भी रेलवे ने स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं.
वैष्णो देवी के लिए नई ट्रेन आज रात को चलेगी.
22 अक्टूबर को दिल्ली के लिए ट्रेन रवाना होगी.
कटिहार और सहरसा के लिए भी 2 स्पेशल ट्रेनें चलेंगी.
नई दिल्ली. नवरात्र के दिनों में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भारतीय रेलवे ने नई दिल्ली से श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा के लिए एक नई ट्रेन चलाने का ऐलान किया है. ऐसा नियमित ट्रेनों के फुल चलने के कारण किया गया है. रेलवे दिल्ली से कटड़ा के लिए गति-शक्ति सुपरफास्ट ट्रेन चलाने जा रहा है. इसी तरह पूरब की ओर जाने वाली ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए आनंद विहार से कटिहार के लिए भी एक अनारक्षित ट्रेन चलाए जाने का ऐलान किया गया है.







दिल्ली से कटड़ा जाने वाली ट्रेन की संख्या 04071/04072 है. यह ट्रेन के अप और डाउन का नंबर है. ट्रेन संख्या 04071 नई दिल्ली से कटड़ा के लिए शुक्रवार यानी आज रात 11:30 पर चलेगी और अगले दिन सुबह 11:25 पहुंचेगी. वहीं, वापसी में ट्रेन संख्या 04072 वैष्णो देवी कटड़ा से 22 अक्टूबर को शाम 6:10 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 5:35 बजे पहुंचेगी. स्पेशल ट्रेन सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला कैंट, लुधियाना, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट, जम्मू तवी और उधमपुर स्टेशनों पर रुकेगी.
आनंद विहार-कटिहार
ट्रेन संख्या 04048 आनंद विहार टर्मिनल से शुरू होगी और कटिहार तक जाएगी. यह अनारक्षित ट्रेनो होगी जो 8, 11, 14 और 17 नवंबर को शाम 3:30 बजे आनंद विहार से चलेगी. वापसी में ट्रेन संख्या 04047 कटिहार से 9, 12, 15 और 18 नवंबर को चलेगी. इस दौरान यह ट्रेन कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज, पंडित दीन दयाल उपाध्याय, बक्सर, आरा, पाटलिपुत्र, हाजीपुर, बरौनी, बेगूसराय, खगड़िया और मानसी स्टेशनों रुकेगी.
आनंद विहार-सहरसा
ट्रेन संख्या 04052 आनंद विहार से चलकर सहरसा जाएगी. आनंद विहार से ट्रेन 8, 11,14 और 17 नवंबर को 10:45 पर चलेगी और अगले दिन दोपहर 3:30 बजे सहरसा पहुंचेगी. वापसी में ट्रेन संख्या 04051 सहरसा से 10, 13, 16 और 19 नवंबर को चलेगी. रास्ते में दोनों ओर से ये ट्रेन हापुड़, मुरादाबाद, बरेली, हरदोई, लखनऊ, गोरखपुर, देवरिया सदर, सीवान, छपरा, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, बरौनी, बेगूसराय, खगड़िया और सिमरी बख्तियारपुर रुकेगी.












