छत्तीसगढ़

भिलाई में रवि उप्पल की भाभी के घर ED का नोटिस:भिलाई में ऑनलाइन बेटिंग केस में छापेमारी, कई सटोरियों और जूस फैक्ट्री से जुड़े खंगाले दस्तावेज

By Dinesh chourasiya

ईडी ने रवि उप्पल की भाभी प्रेरणा उप्पल पति राहुल उप्पल के घर पर नोटिस चस्पा किया है। - Dainik Bhaskar

दुबई में बैठकर पूरे भारत में ऑनलाइन सट्टा का संचालन करने वाले सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल के खिलाफ ईडी का शिकंजा कसता जा रहा है। अब ईडी ने रवि उप्पल की भाभी प्रेरणा उप्पल पति राहुल उप्पल के घर पर नोटिस चस्पा किया है।

दरअसल ईडी की टीम शुक्रवार को भिलाई के अलग-अलग ठिकानों पर पहुंची थी। जहां पुराने सटोरियों के घर और जूस फैक्ट्री में छापामार कार्रवाई कर दस्तावेज खंगाले हैं। दुर्ग पुलिस ने ईडी के आने की पुष्टि की है। लेकिन कहां-कहां छापेमारी की गई, इसकी जानकारी नहीं मिली है।

ऑर्बिट फूड्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में दबिश

पुलिस सूत्रों के मुताबिक ईडी की टीम ने शुक्रवार दोपहर 12.15 बजे ऑर्बिट फूड्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी नेहरू नगर में दबिश दी थी। डायरेक्टर सौरभ जैन और शुभम गोस्वामी से पूछताछ की और कई अहम दस्तावेज खंगाले गए।

जूस फैक्ट्री के फाउंडर हैं सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल

नेहरु नगर स्थित ऑर्बिट फूड्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल ने मिलकर खोला था। इसका डायरेक्टर सौरभ का भाई गीतेश चंद्राकर था। इसी लाइसेंस से जूस फैक्ट्री की ब्रांच ओपन की, जो अभी भी सिविक सेंटर और नेहरू नगर में संचालित है।

फरवरी 2022 में गीतेश ने भिलाई की कंपनी बेच दी, तो सौरभ जैन और शुभम गोस्वामी इसके डायरेक्टर बने। इसके बाद सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल दुबई चले गए। जहां से वो ऑनलाइन सट्टा का काला कारोबार चला रहे हैं।

रवि उप्पल की भाभी के नाम से घर में ईडी की नोटिस चस्पा की गई है।

गीतेश भी चला रहा सट्टे का कारोबार

सौरभ चंद्राकर ने अपने माता-पिता, भाई गीतेश चंद्राकर सहित लगभग पूरे परिवार को दुबई बुला लिया है। दुबई में बैठकर गीतेश ने जूस फैक्ट्री के नाम से ऑर्बिट फूड्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की फ्रेंचाइजी खोलनी शुरू की। इस समय उसके 14 जूस फैक्ट्री खोले गए हैं। इसके बाद उन्होंने पार्टनरशिप में जूस फैक्ट्री का संचालन शुरू कर दिया।

सौरभ की शादी की चर्चा पूरे देश में

सौरभ चंद्राकर ने फरवरी 2023 में अपनी शादी भिलाई की ही लड़की से किया है। उसने लड़की पक्ष को दुबई बुलाया था। इस शादी में 24 से ज्यादा बॉलीवुड सेलिब्रिटी मुंबई से दुबई पहुंचे थे। इस शादी में उसने लगभग 200 करोड़ से भी अधिक रुपए खर्च किए थे।

जिसके चलते इस शादी की चर्चा पूरे देश में है। इसमें सेलिब्रिटीज द्वारा फीस के तौर पर मोटी रकम ली गई थी। यहां उन्होंने स्टेज परफॉर्मेंस दी। अब ईडी सभी सेलिब्रिटीज को नोटिस जारी कर रही है।

रवि की भाभी के नाम से नोटिस चस्पा

ईडी ने रवि उप्पल की भाभी प्रेरणा उप्पल और पति राहुल उप्पल के नाम से नोटिस जारी किया है। यह नोटिस अभी रवि उप्पल के घर के दरवाजे पर चस्पा है। हालांकि जारी की गई नोटिस 22 अक्टूबर 2022 की है, लेकिन अब यह नोटिस सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

बेटिंग ऐप मनी लॉन्ड्रिंग केस में आरोपी नहीं हैं रणबीर:सिर्फ मामूली पूछताछ के लिए ED का समन, हवाला से पैसे लेने का था आरोप

रणबीर कपूर को ED ने ऑनलाइन बेटिंग ऐप के 5 हजार करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग केस में सिर्फ मामूली पूछताछ के लिए समन भेजा है। वो इस ठगी में आरोपी नहीं पाए गए हैं। उन्होंने इस ऐप का प्रमोशन किया था। यही वजह है कि ED उनके जरिए घोटाले को समझना चाहती है।

बीते बुधवार ये खबर आई थी कि कई सेलेब्स समेत रणबीर पर भी हवाला से पैसे लेने का आरोप लगा था। इसी कारण ED ने उन्हें तलब किया था

Related Articles

Back to top button