
शहर की साफ सफाई और सुंदरता को लेकर कलेक्टर ने किया निरीक्षण
दुर्ग। नगर पालिक निगम। शहर की सुंदरता और साफ-सफाई को लेकर कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा एक्शन मोड पर हैं। आज आयुक्त प्रकाश सर्वे,सीईओ अश्वनी देवांगन व निगम अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया गया। उन्होंने निगम अधिकारियों को साफ सफाई की सख्त मॉनिटरिंग के निर्देश दिए हैं। साथ ही यह भी कहा है कि जो लोग व्यवस्था को बिगाड़ रहे हैं गंदगी फैला रहे हैं उन पर कड़ी कार्रवाई की जाए। आज उन्होंने आयुक्त प्रकाश सर्वे एवं सीईओ अश्वनी देवांगन के साथ देर शाम
न्यायालय परिसर के आस पास व कलेक्ट्रेट क्षेत्र का निरीक्षण किया। कुछ दुकानदारों ने और फल ठेले वालों ने सड़क पर कचरा बिखरा दिया था, इस पर कलेक्टर ने उन्हें समझाइश देते हुए कहा कि शहर आपका है। शहर की सुंदरता की जिम्मेदारी भी समझिये, इस तरह से कचरा फैलाने से बहुत खराब संदेश जाता है और आपके आसपास का वातावरण भी बहुत प्रदूषित होता है।जिन दुकानदारों ने कचरा फैलाया था,उन्होंने अपनी जिम्मेदारी समझी और तत्काल कचरा डस्टबिन में डाला।और निगम के स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किया गंदगी फैलाने 13 लोगो से 500-300 व 200 रुपये अर्थदण्ड लगाने को कहा







कलेक्टर 2 घंटे न्यायालय परिसर,बिजली आफिस,पटेल चौक से होते हुए हिन्दी भवन के समाने से उताई टेम्पो चौक तक साफ सफाई और व्यवस्था का जायजा लिया।
कलेक्टर ने निर्देश दिया कि उताई टेम्पो चौक के गौरवपथ चौक के आसपास लगे फल ठेले, चाट ठेले आदि सड़क पर न लगाएं।कलेक्टर ने यातायात तथा निगम की टीम लगातार मॉनिटरिंग करें और बेतरतीब वाहनों पर कार्रवाई करें। कलेक्टर ने सड़क पर टेंट लगाकर और सामान फैला कर व्यवसाय करने वालों को भी समझाइश दी। उन्होंने कहा कि आप लोगों को यह अंतिम समझाइश दी जा रही है। शहर की सफाई व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।सड़क में गंदगी और प्रदूषण होने से बीमारी का खतरा आपके लिए भी बढ़ता है। इसके साथ ही सड़क गाड़ी रखने से ट्रैफिक की बड़ी दिक्कत सामने आती है। इससे बाजार अव्यवस्थित हो जाता है और आवागमन की अर्थव्यवस्था पर भी बुरा असर पड़ता है तथा उपभोक्ताओं को भी परेशानी होती है। व्यवस्था का पालन करना सबके हित में होता है और इससे शहर की सुंदरता भी बढ़ती है और बेहतर व्यवस्था का निर्माण होता है। उन्होंने कहा कि निगम का अमला लगातार सक्रिय रहेगा। आप नियमित रूप से कचरा डस्टबिन में डालें। निगम की स्वच्छता दीदी इन्हें एकत्रित करती रहेगी। इस तरह से शहर की सफाई व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलेगी। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त महेंद्र साहू, कार्यपालन अभियंता प्रमोद दुबे,प्रभारी कार्यपालन अभियंता एसडी शर्मा,भवन अधिकारी प्रकाश चंद थावनी,स्वास्थ्य अधिकारी व बाजार अधिकारी जावेद अली, जनसंपर्क अधिकारी थानसिंग यादव, ईश्वर वर्मा,शशिकांत यादव एवं अन्य अधिकारी मौजूद थे।







