छत्तीसगढ़

जोगी कांग्रेस को लगा झटका : जोगी कांग्रेस की कद्दावर नेता रही गीतांजलि पटेल थामा कांग्रेस का हाथ

By Dinesh chourasiya

रायपुर। : जोगी कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। 2018 चुनाव में जोगी कांग्रेस की प्रत्याशी रही गीतांजलि पटेल कांग्रेस में शामिल हो गई है। जोगी कांग्रेस की कद्दावर नेता रही गीतांजलि पटेल ने  पिछली बार चंद्रपुर से चुनाव लड़ी थी। आज राजीव भवन में गीतांजलि पटेल ने पार्टी की सदस्यता ली। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज और डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव मौजूद रहे।

अजीत जोगी के रहते पार्टी में वो सांगठनिक रूप से भी मजबूत पद पर थी। गीतांजलि पटेल 2018 में JCCJ-BSP गठबंधन की प्रत्याशी थी, वो चंद्रपुर से दूसरे नंबर पर थीं।

Related Articles

Back to top button