छत्तीसगढ़

बिलासपुर पुलिस का कमाल 50 लाख जुआ पकड़ प्रेस रिलीज में  दर्शाया एक लाख का, कार्यवाही पर उठ रहे सवाल

By Dinesh chourasiya

बिलासपुर : जिले में पुलिस ने तारबाहर सीएमडी कालेज के पास श्री साईं काम्प्लेक्स में रेड मार कार्रवाई की है, पुलिस ने बीजेपी और कांग्रेस नेता के बेटों समेत 11 जुआरियों को 50 लाख के जुआ फड़ समेत गिरफ्तार किया है, लेकिन जुआ खिलाने वाले चर्चित रसूखदार भंडारी के भण्डार के आगे पुलिस को झुकना पड़ गया।

 

आराधना न्यूज़ कार्ययालय

 

आरोप है कि पुलिस ने उसे और उसके इशारे पर नेता पुत्रो का नाम हटा 49 लाख का खेल खेलकर महज 1 लाख की जब्ती दिखा खानापूर्ति कर दी। जिससे तारबाहर पुलिस की कार्रवाही पर सवाल उठ रहा है।

  जारी प्रेस रिलीज से जुआ फड़ के लिए चर्चित भंडारी और नेता पुत्रो के नाम गायब है। कहा जा रहा कि पुलिस के पहुंचने के पहले ही भंडारी भाग गया। पुलिस ने महज 1 लाख 35 हजार 687 रुपये बरामद कर जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही कर लीपापोती की, जिससे पुलिस महकमे की जमकर फजीहत हो रहीं है।

लेकिन अब सवाल उठ रहे है कि आखिर पुलिस चर्चित जुआरी भंडारी को कैसे छोड़ देती है। क्या पुलिस अब उस पर और कॉम्प्लेक्स संचालक पर कार्यवाही करेगी सवाल इसलिए क्योंकि जिम्मेदार मौन है।

Related Articles

Back to top button