छत्तीसगढ़

बेमेतरा में दो ट्रकों के बीच जोरदार टक्कर से वाहन के उड़े परखच्चे, ड्राइवर की दर्दनाक मौत

By Dinesh chourasiya

बेमेतरा।  : जिले में भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है। जहां बाईपास रोड में 2 ट्रक के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई है. हादसा इतना भयानक था कि ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं घटना में 2 लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है.

ख़बरों के मुताबिक हादसे में ट्रक चालक गाड़ी में बुरी तरीके से फंस गई. वहीं हादसे में दोनों ट्रक के परखच्चे उड़ गए हैं. घटना की सुचना  मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है. यह पूरी घटना भोईननाभाटा चौक की है।

Related Articles

Back to top button