छत्तीसगढ़ में होली के दिन खुलेंगी शराब दुकानें: आबकारी मंत्री बोले- कलेक्टर को रहेगा बंद करने का अधिकार
By Dinesh chourasiya

आबकारी और उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने होली के दिन शराब दुकानें खोलने के राज्य सरकार के फैसले पर बयान दिया है। दुर्ग में सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि अब छत्तीसगढ़ में भी होली पर शराब दुकानें खुली रहेंगी, जैसे मध्य प्रदेश सहित कई अन्य राज्यों में व्यवस्था लागू है।
मंत्री ने स्पष्ट किया कि यह निर्णय राज्य स्तर पर लिया गया है, लेकिन स्थानीय परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए संबंधित जिले के कलेक्टर को विवेकाधिकार रहेगा। किसी भी जिले में कानून-व्यवस्था या स्थानीय स्थिति को देखते हुए कलेक्टर चाहें तो दुकानें बंद रखने का निर्णय ले सकते हैं। सरकार ने इसमें लचीलापन रखा है।







प्लास्टिक या फाइबर बोतलों में बिक्री पर सफाई
प्लास्टिक या फाइबर बोतलों में शराब बिक्री के मुद्दे पर मंत्री देवांगन ने कहा कि सरकार गुणवत्ता और सुरक्षा को ध्यान में रखकर यह नया प्रयोग कर रही है।




