
CG एक्सिस बैंक डकैती करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने दबोचा, नगदी रूपये सहित 2 वाहन जब्त
By Dinesh chourasiya







रायगढ़। : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ शहर में मंगलवार की सुबह एक्सिस बैंक में हुए करोड़ों की डकैती मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस वारदात को अंजाम देकर ट्रक से भाग रहे 4 आरोपियों को बलरामपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है साथ ही लूट की रकम के अलावा चोरी की कार भी जब्त की गई की है।
जब्त रूपये-




इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार एक्सिस बैंक में दिनदहाड़े फिल्मी अंदाज में हथियार के दम पर 7 करोड़ की डैकती करने वाले आरोपियों ने सनसनी मचा दी थी। आरोपियों को पकड़ने पुलिस की 12 अलग-अलग टीम गठित की गई थी, साथ ही जिले में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पतासाजी के साथ साथ सायबर सेल हर पहलू से आरोपियों तक पहुंचने में लगी थी। इस घटना को देखते हुए आसपास के जिलों के अलावा पड़ोसी राज्यों के पुलिस को भी इस घटना से अवगत कराते हुए अलर्ट रहने को कहा गया था।



जब्त वाहन-


इसी बीच देर रात झारखंड छत्तीसगढ़ की सीमा रामानुजगंज में जांच के दौरान बलरामपुर पुलिस ने बैंक डकैती मामले में ट्रक क्रमांक ओड़ी 09 बी 3677 से झारखंड भाग रहे 4 आरोपियों को पकड़ने में बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने इनके पास बैग में रखे करोड़ो की नगदी, घटना में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की एक क्रेटा कार क्रमांक जेएच 01 एफई 4641 भी बरामद किया है, रायगढ़ पुलिस आरोपियों को पूछताछ के लिए रायगढ़ लेकर आ रही है और बहुत जल्द इस पूरे डैकतीकाण्ड का खुलासा किया जायेगा।







