छत्तीसगढ़

CG NEWS एक्सिस बैंक में हुई करोड़ों की डकैती के मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, रामानुजगंज पुलिस ने करोड़ रुपए और सोना चांदी के साथ आरोपियों को ट्रक से पकड़ा .लुटेरे  ट्रक के रास्ते छत्तीसगढ़ बॉर्डर पार करने फिराक में थे 

By Dinesh chourasiya

रायगढ़ बैंक डकैटी के लूटे गए नगदी और सोना लेकर आरोपी झारखंड भागने की फिराक में थे. रामानुजगंज में ओड़िशा के नंबर प्लेट वाली ट्रक में से करोड़ों की नकदी और सोना पुलिस ने बरामद किया. फिलहाल रामानुजगंज पुलिस ने पकड़े गए तीनों आरोपियों के नाम का खुलासा नहीं किया है. जानकारी के मुताबिक, घटना में 6-7 हथियारबंद बदमाश शामिल थे. पुलिस पकड़े गए इन आरोपियों से पूछताछ कर पूरे घटना के मास्टरमाइंड का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

रामानुजगंज चेकपोस्ट पर सभी वाहनों की बारिकी से चेकिंग किया जा रहा था. जिससे वाहनों की लंबी कतार लग गई थी. ट्रक के आगे चल रहे झारखंड नंबर प्लेट की कार चल रही थी. वाहनों की लंबी कतार और भीड़ का फायदा उठाकर कार में सवार कुछ आरोपी मौके से फरार हो गए. कार के नंबर और पकड़े गए आरोपियों से पुलिस फरार लोगों के बारे में पूछताछ कर रही है.

Related Articles

Back to top button