
छत्तीसगढ़
बिलासपुर में मूसलाधार बारिश ने निगम प्रशासन की खोली पोल पट्टी। जल मग्न हुआ पूरा स्कूल पानी निकासी के लिए नहीं है कोई खास इंतजाम
By Dinesh chourasiya
बिलासपुर। हर साल की तरह इस बार भी गुरुवार की देर शाम से शुरू हुई घमासान बारिश का कहर सिरगिट्टी की शासकीय हाई स्कूल के परिसर पर पड़ा। चारों ओर का पानी बारिश शुरू होते ही स्कूल के भीतर हर कमरे में घुस गया।
स्टाफ रूम से लेकर लगभग तमाम कक्षाओं और बरामदों में घुटनों तक पानी भर गया। पानी के साथ आसपास की गंदगी भी स्कूल में घुस गई। इस स्कूल में लगभग हर साल बारिश का पानी जल भराव के हालत बना देता है।







इसके बावजूद जनप्रतिनिधि अधिकारी नेता किसी को इसकी फिक्र नहीं रहती। जाहिर है कि गुरुवार को स्कूल के हर कमरे और बरामदे में पानी भरने के कारण बच्चों की छुट्टी कर दी गई।






और अब टीचिंग स्टाफ स्कूल में भर पानी के खाली होने और पानी के साथ आई गंदगी को हटाने का इंतजार कर रहा है।







