छत्तीसगढ़

दुर्ग के होटल अल-जायका के छत के उपर मिली युवक की लाश:पुलिस ने होटल के तीन कर्मचारियों को पूछताछ के लिए लिया हिरासत में

By Dinesh chourasiya

 

दुर्ग के स्टेशन रोड स्थित अल-जायका होटल में एक युवक की लाश मिली है। सूचना मिलते ही मोहन नगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पीएम के लिए भेजा है। पुलिस ने हत्या की आशंका के चलते होटल के तीन कर्मचारियों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार देर रात उन्हें सूचना मिली थी कि होटल अल जायका में किसी लाश मिली है। पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि होटल की छत में युवक का शव पड़ा हुआ है। पुलिस ने रात में पूरे होटल को सील कर दिया। इसके बाद सोमवार को शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल दुर्ग भेजा है। पूछताछ करने पर मृतक की पहचान घनश्याम पटेल (30 वर्ष) के रूप में हुई है। वो उसी होटल में वेटर के रूप में काम करता था। वो मंडला एमपी का रहने वाला है और 23 अगस्त 2023 से ही होटल में काम पर लगा था।

शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाते हुए।

होटल के कर्मचारियों ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि धर्मेंद्र शराब पीने का आदी थी। होटल का काम खत्म होने के बाद वो रोज शराब पीता था। रविवार रात को भी वो बाहर से शराब पीकर आया था। होटल संचालक ने इसको लेकर उसे काफी डांटा भी था। उसके बाद वो सोने चला गया। इसके बाद देर रात लगभग डेढ़ बजे के करीब उसका शव होटल की छत पर पड़ा मिला।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button