छत्तीसगढ़

भिलाई के टाउनशिप में स्पीड का कहर 120 की रफ्तार में शराबी कार चालक ने सेक्टर 8 चौक को तोड़ा  कार चालक पुलिस हिरासत में

By Dinesh chourasiya

भिलाई टाउनशिप की सड़कों पर बीती रात एक कार 120 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से आई और 7-8 फिट हवा में उछलकर सेक्टर 8 चौक के घेरे को तोड़ते हुए घुस गई। इसमें तीन लोग बुरी तरह घायल हो गए। भिलाई नगर पुलिस कार को जब्त कर जांच कर रही है।

भिलाई नगर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक घटना रविवार सोमवार देर रात 1.30 बजे की है। प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि स्विफ्ट डिजायर कार CG 07 BU 3784 में तीन लोग सवार थे। कार ग्लोब चौक से लगभग 120 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से आई। चालक और उसके साथी नशे में थे। इससे चालक गाड़ी को कंट्रोल नहीं कर पाया और चौक से टकरा दिया। टकराते ही कार हवा में 7-8 फिट ऊंचाई तक उछली और लोहे की रेलिंग को तोड़ते हुए बड़े गोल चौक के अंदर जा घुसी। कार ने चौक के अंदर लगे फव्वारे को भी तोड़ दिया। सूचना पाकर जब तक भिलाई नगर पुलिस मौके पर पहुंचती पीछे आ रही दूसरी कार के लड़कों ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। पुलिस के मुताबिक कार चालक शराब के नशे में था। कार किसी घनश्याम सिंह सेंगर के नाम पर रजिस्टर्ड है।

Related Articles

Back to top button