छत्तीसगढ़

भिलाई न्यूज़ :सुपेला गदा चौक पर पुलिया निर्माण अधूरा, लोगों को हादसे का खतरा 

By Dinesh chourasiya

भिलाई| सुपेला गदा चौक पर पुलिया निर्माण का काम अधूरा छोड़ दिया गया है। इसके बगल से काफी सारा सरिया निकला हुआ है, जिससे वहां से आने-जाने वाले लोगों को हादसे का खतरा बना हुआ है। चौक के किनारे पर निर्माण होने के कारण रात में यहां पर अंधेरा पसरा रहता है। इसलिए गंभीर हादसे की संभावना बनी रहती है।

Related Articles

Back to top button