
दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र में 2 स्कॉर्पियो में मिला 6.60 करोड़ कैश:महाराष्ट्र पासिंग की गाड़ी में डिक्की-सीट के नीचे छिपाए थे; गिनने लगाई गई मशीन
By Dinesh chourasiya
दुर्ग जिले के कुम्हारी में दो स्कॉर्पियो से करीब 6 करोड़ 60 लाख रुपए नकद मिले हैं। दोनों गाड़ी महाराष्ट्र पासिंग है। शनिवार (20 सितंबर) सुबह पुलिस ने संदेह के आधार पर दोनों गाड़ियों को रोककर जांच की, इस दौरान कार की सीट और डिक्की में कैश छुपाए हुए थे।
मामला कुम्हारी थाना क्षेत्र का है। दोनों गाड़ियों में कुल 4 व्यक्ति सवार थे। पुलिस ने सारे पैसे बरामद कर लिए है। पैसे गिनने के लिए मशीन लगाई गई थी। युवकों से भी पूछताछ जारी है।फिलहाल कैश किसका है और कहां ले जाया जा रहा था, इस बारे में कोई आधिकारिक खुलासा नहीं हुआ है।









आयकर विभाग करेगा कार्रवाई
अचानक मिली इस रकम से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मौके पर रकम गिनवाने के बाद पूरी जानकारी आयकर विभाग को अग्रिम कार्रवाई के लिए भेज दी है। पुलिस ने चारों व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि इतनी बड़ी रकम चुनावी माहौल या अन्य संदिग्ध गतिविधियों से जुड़ी हो सकती है। आयकर विभाग जांच में जुटा है। वहीं, स्थानीय लोगों की भीड़ थाने में इकट्ठा हो गई और मामले की चर्चा पूरे क्षेत्र में होने लगी।




ASP सुखनंदन राठौर ने बताया कि भारी मात्रा में नकदी बरामद होने के बाद पुलिस-आयकर विभाग की संयुक्त टीम इस रकम के स्रोत और इस्तेमाल की जांच कर रही है।
………………….




