छत्तीसगढ़

CG न्यूज़: पुलिस आरक्षक मना रहा था दूसरे की पत्नी के साथ रंगरेलिया, आधी रात पहुंचा पति और काट दिया हसिया से पुलिस आरक्षक का प्राइवेट पार्ट.. पीड़ित आरक्षक बिलासपुर के अपोलो अस्पताल में भर्ती पुलिस मामले की जांच में जुटी 

By Dinesh chourasiya

 

 

मुंगेली। पुलिस का जवान दूसरे की पत्नी के साथ बीती रात रंगरेलियां बना रहा था। इस दौरान आधी रात को पति वापस घर पहुंच गया और पत्नी के साथ पुलिस आरक्षक को आपत्तिजनक हालत में देखकर पति ने अपना आपा खो दिया और हंसिए से आरक्षक का प्राइवेट पार्ट कर दिया। घायल आरक्षक को बिलासपुर के अपोलो अस्पताल में दाखिल करवाया गया हैं। मामला मुंगेली सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के पास पॉश कॉलोनी में रहने वाली एक विवाहिता के साथ पुलिस आरक्षक रोहित सिंह परिहार का अफेयर चल रहा था। पुलिस आरक्षक रोहित सिंह परिहार वर्तमान में पुलिस लाइन में पदस्थ है और वहां वह गाड़ी चलाता है। महिला का पति का किसी काम की वजह से बाहर गया हुआ था। इस बीच महिला ने अपने प्रेमी आरक्षक को घर बुला लिया और रंगरेलियां मनाने लगी। इस बीच अचानक आधी रात को महिला का पति घर आ गया और उसने महिला को आरक्षक के साथ आपत्तिजनक हालत में देखकर अपना आपा खोते हुए घर में रखे हंसिए से आरक्षक का गुप्तांग काट दिया। घटना के बाद दोनों पक्षों ने कोतवाली पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच पर जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार आरक्षक को प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है

Related Articles

Back to top button