छत्तीसगढ़

राजनांदगांव। न्यूज ✍️ठग गिरोह का पर्दाफाश : रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 18 लाख की ठगी, 1 आरोपी गिरफ्तार, 3 की तलाश जारी…

By Dinesh chourasiya

राजनांदगांव।  : रेलवे में टीटीई के पद पर नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। ठग गिरोह के एक आरोपी को डोंगरगढ़ पुलिस और साइबर सेल ने गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है. वहीं इस मामले में तीन आरोपी अब भी फरार है। पूरा मामला राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र का है।

आपको बात दें कि पिछले दिनों प्रार्थी योगेश हिरवानी ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराया था कि आरोपी सुनील पटेल, राजेश महिलांगे और दो अन्य व्यक्तियों के द्वारा रेलवे विभाग में टीटीई के पद पर नौकरी लगने के नाम पर उसके साथ लगभग 18 लाख 50 हजार रुपए की ठगी की गई है।

 

 

 

पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देश में डोंगरगढ़ पुलिस और साइबर सेल ने अलग-अलग टीम बनाकर जांच शुरू कर आरोपियों की पता तलाशी में जुट गई। जिसमें पुलिस ने इस ठग गिरोह के एक आरोपी सुनील पटेल को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से पुलिस ने 14 लाख नगद सहित एक कार को जब्त किया है, वहीं पूरे मामले में अभी भी तीन आरोपी फरार बताया जा रहा हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button