छत्तीसगढ़

बिलासपुर में चलती स्कूटी में लगी भीषण आग, घंटों तक धूं-धूंकर जली वाहन, चालक ने कूदकर बचाई अपनी जान

By Dinesh chourasiya

बिलासपुर।: बिलासपुर में चलती स्कूटी में आग लग गई। शार्ट सर्किट से गाड़ी में धुआं उठा और देखते ही देखते भयानक आग लग गई। इस घटना के बाद वहां लोगों की भीड़ जुट गई और जाम की स्थिति बन गई। घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है।

सोमवार की शाम सरकंडा में रहने वाला बागेश्वर धीवर अपनी मेस्ट्रो स्कूटी में किसी काम से निकला था। गाड़ी इंदिरा सेतु पुल पर पहुंची थी, तभी चाबी लगाने वाली जगह से धुआं उठने लगा। जिसे देखकर उसने गाड़ी रोक दी। वह कुछ समझ पाता इससे पहले ही स्कूटी में आग की लपटों से घिर गई।

धू-धूकर जली गाड़ी और वाहनों की लगी कतार

स्कूटी में जैसे ही आग लगा वैसे ही बागेश्वर उसे देखकर दूर भाग खड़ा हुआ। देखते ही देखते स्कूटी धू-धूकर जलने लगी। आसपास के लोगों ने दमकल को सूचना दी। लेकिन, इससे पहले ही स्कूटी बुरी तरह जलकर खाक हो गई। पुल के बीच में जलती स्कूटी को देखकर लोगों की भीड़ जुट गई और वाहनों की कतार लग गई। इस दौरान लोग जलती गाड़ी का वीडियो बनाते रहे। हादसे के चलते इंदिरा सेतु पर लंबा जाम लग गया।

Related Articles

Back to top button