छत्तीसगढ़

मोबाइल मेडिकल यूनिट में अब तक 194539 मरीजों ने लिया स्वास्थ्य लाभ, मोहल्ले में ही मिल रही है अनुभवी डॉक्टरों से नि:शुल्क चिकित्सा सुविधा*

By Dinesh chourasiya

 

 

 

 

भिलाई नगर/ मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत मोबाइल मेडिकल यूनिट निगम क्षेत्र के वार्ड एवं मोहल्ले में पहुंचकर स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर लोगों को बेहतर उपचार की सुविधा उपलब्ध करा रही है। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत तीन मोबाइल मेडिकल यूनिट एवं एक दीदी क्लीनिक संचालित हो रही है। मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से लगातार लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं मिल रही है। अब तक मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत 2418 कैंप लगाए जा चुके हैं और इस कैंप में 194539 लोगों ने अपना स्वास्थ्य लाभ लिया है। 51410 मरीजों का लैब टेस्ट किया जा चुका है तथा 172607 मरीजों को फ्री में दवाई का वितरण किया गया है। मोबाइल मेडिकल यूनिट निगम क्षेत्र के वार्ड एवं मोहल्ले में उनके बीच पहुंचकर स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर लोगों का बेहतर उपचार की सुविधा उपलब्ध करा रही है। एमएमयू में अनुभवी चिकित्सक एवं मेडिकल स्टाफ विभिन्न प्रकार के आधुनिक उपकरनो के माध्यम से लोगों का इलाज कर रहे हैं और टेस्ट के उपरांत शीघ्र रिपोर्ट दे रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक मरीजों का इलाज किया जा रहा है। इसके अलावा मरीजों का डाटा भी रखा जा रहा है। दाई दीदी क्लीनिक की बात करें तो 785 कैंप आयोजित किए जा चुके हैं और 61623 मरीजों ने इसमें स्वास्थ्य लाभ लिये है। मोबाइल मेडिकल यूनिट का स्वास्थ्य शिविर प्रातः 8:00 बजे से 3:00 बजे तक लगाया जा रहा है। इलाज के लिए अपॉइंटमेंट लेने तथा कतार लगाने की आवश्यकता नहीं है सीधे स्वास्थ्य सेवा मुहैया कराई जा रही है। बेहतर चिकित्सा सुविधा के चलते मरीज निरंतर मोबाइल मेडिकल यूनिट में अपना इलाज करा रहे हैं और स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं।
महापौर नीरज पाल एवं निगम आयुक्त रोहित व्यास ने अपील की है कि मोहल्ले में एवं वार्ड क्षेत्रों में लगने वाले स्वास्थ्य शिविर में अवश्य रूप से सेवा का लाभ लेवे और अपना बेहतर इलाज करवाए।

 

Related Articles

Back to top button