छत्तीसगढ़

बीएसपी ने की ऑनलाइन बिजली बिल भरने पोर्टल की शुरुआत, मिलेगी पैनाल्टी से राहत

By Dinesh chourasiya

भिलाई इस्पात संयंत्र की टाउनशिप में रहने वाले गैर बीएसपीवासी (थर्ड पार्टी) अब ऑनलाइन बिजली का बिल जमा कर पाएंगे। इस सुविधा की शुरूआत 22 अगस्त से शुरू हो गई है। बीएसपी के प्रभारी निदेशक अनिर्बान दासगुप्ता ने बिल भुगतान की यह सुविधा प्रदान करने के लिए ऑनलाइन पोर्टल का उद्घाटन किया।

इस्पात भवन स्थित निदेशक प्रभारी के सभागार में उन्होंने सभी बीएसपी अधिकारियों की मौजूदगी उन्होंने पोर्टल की शुरूआत की। इस मौके पर अनिर्बान दासगुप्ता और उपस्थित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगणों ने सी एंड आईटी तथा नगर सेवाएं विभाग के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस नई सुविधा के मिलने से उपभोक्ताओं को बिल भुगतान में बहुत आसानी होगी। समय पर भुगतान सुनिश्चित किया जा सकेगा जिससे पेनाल्टी से उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। ऑनलाइन भुगतान से पेपरलेस वर्किंग प्रक्रिया में गति आएगी। इस एप को मुख्य महाप्रबंधक (एम एंड यू) व प्रभारी (सी एंड आईटी) असीत साहा के मार्गदर्शन में तैयार किया गया है। इसे तैयार करने में सी एंड आईटी की टीम के साथ मिलकर नगर सेवाएं विभाग के अधिकारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है।

एसएमएस के जरिए आएगा नया लिंक
बीएसपी से मिली जानकारी के मुताबिक इस सुविधा के शुरू हो जाने से उपभोक्ताओं को हर महीने रिमाइंडर के रूप में उनके मोबाइल में एक एसएमएस आएगा। एसएमएस के जरिए एक लिंक दिया जाएगा। जिसके माध्यम से उपभोक्तागण अपने मासिक बिलों का भुगतान कर सकते हैं। बिलों का भुगतान नेट बैंकिंग, डेबिट/क्रेडिट कार्ड, यूपीआई के माध्यम से किया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button