छत्तीसगढ़

आयुक्त सुबह निरीक्षण में पहुंचे बोरसी,सफाई व्यवस्था का लिया जायजा,बोरसी सहित एसएलआरएम सेंटर का भी किया निरीक्षण

दुर्ग।नगर पालिक निगम किसी भी शहर की पहचान वहां की स्वच्छता से होती है। आयुक्त प्रकाश सर्वे ने स्वच्छता मामले में नगर निगम क्षेत्र को अव्वल बनाए रखने व शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर रखने के लिए अधिकारियों को निर्देशित दे रखा है।आज सुबह दुर्ग निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे बोरसी सहित अन्य वार्डो में पहुंचे। वहां उन्होंने सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने देखा कि कचरा निष्पादन किए जाने के बाद भी झिल्ली-पन्नी सड़क किनारे में इधर-उधर बिखरे पड़े हैं व सड़को पर गोबर पड़े इस पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की और स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली और स्वच्छता निरीक्षक को स्पॉट पर नियमित रूप से सही ढंग से सफाई कराने के निर्देश दिए। सफाई में लापरवाही न हो, इस पर विशेष ध्यान देने कहा।

इसके बाद आयुक्त ने जेल तिराहा सुवा चौक, पोटिया कला,बोरसी पुलगांव,गंजपारा चौक,सिविल लाइन सहित रायपुर नाका पहुंचकर वहां सफाई व्यवस्था का जायजा लिया।उन्होंने सड़क किनारे अवैध रूप से अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को नोटिस निर्गत करने का निर्देश भी दिए।नागरिको व व्यवसायियो से अपील किया कि शहर की कूड़ा निष्पादन खुले में न करें।खुले में कूड़ा कचरा निष्पादन करते पाए जाने पर उनके विरुद्ध कार्रवाही कर जुर्माना वसूला जाएगा

Related Articles

Back to top button