छत्तीसगढ़

RAIPUR CRIME : अंतर्राज्यीय बस स्टैण्ड के पास गांजे की तस्करी, पुलिस दो तस्करों को रंगे हाथों पकड़ा

By Dinesh chourasiya

रायपुर। RAIPUR  : रायपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बस स्टैण्ड पास से 5 किलो 700 ग्राम गांजा के साथ मध्यप्रदेश के 2 अंतर्राज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है. थाना टिकरापारा क्षेत्रांतर्गत भाठागांव स्थित बस स्टैण्ड के पास व्यक्ति अपने पास बैग में गांजा रखा है कि सुचना पर एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट ने यह कार्रवाई की।

जानकारी के अनुसार एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट ने तस्करी करने वाले आरोपियों को गांजा के साथ रंगे हाथ पकड़ा। दोनों व्यक्ति के पास रखें बैग की तलाशी लेने पर बैग में गांजा रखा होना पाया गया। गांजा के संबंध में पूछताछ करने पर उनके द्वारा गांजा को जगदलपुर से लाकर मध्यप्रदेश तस्करी करना बताया गया। जिस पर आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 05 किलो 700 ग्राम गांजा कीमती लगभग 60,000/- रूपये बरामद किया गया।  आरोपियों के विरूद्ध थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 414/2023 धारा 20बी नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की गई।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम व पता –

01. अमित ठाकुर पिता शिवप्रसाद ठाकुर उम्र 26 साल निवासी ग्राम धमनी थाना पाटन जिला जबलपुर मध्यप्रदेश।

02. सौरभ सिंह उर्फ अनिकेत सिंह ठाकुर पिता विनोद सिंह ठाकुर उम्र 24 साल निवासी ग्राम मातनपुर खिरमई माता मंदिर के सामने थाना बेलखड़ा जिला जबलपुर मध्यप्रदेश।

Related Articles

Back to top button