छत्तीसगढ़

दो चोर को पकड़ने में दुर्ग पुलिस को मिली बड़ी सफलता  आरोपियों के पास से  एक टाटा यस तीन मोटरसाइकिल जब्त 

By Dinesh chourasiya

 

 

 

भिलाई। दुर्ग  पुलिस को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि एक व्यक्ति टाटा एस कमांक सीजी 07/ बीयू-3302 को मोहन थाना क्षेत्र में लेकर खड़ा है, वाहन बेचने हेतु ग्राहक की तलाश में लगा हुआ है। इस सूचना पर एसीसीयू की टीम द्वारा घेराबंदी कर उक्त टाटा एस के साथ एक व्यक्ति को पड़का गया, जिससे पूछताछ पर उसने अपना नाम टेकराम साहू पिता डेरहाराम साहू, ग्राम देवरी, भाटापारा का होना बताया।

टाटा एस के संबंध में दस्तावेज प्रस्तुत किये जाने हेतु कहने पर कोई पेश नहीं किया एवं रोजी मजदूरी के नाम से 03 माह से दुर्ग में रैनबसेरा शासकीय अस्पताल दुर्ग में रहना बताया और पूछताछ पर दो अन्य मोटर सायकल होण्डा साईन को एक माह एवं एसएस को ढाई माह पूर्व, टाटा एस को मोहन नगर थाना के पीछे दुकान के पास खड़ी थी, जिसे डुप्लीकेट चाबी से खोलकर 3-4 दिन पूर्व चोरी करना स्वीकार किया।

इसी प्रकार मुखबीर की सूचना पर ही अखिलेश छत्री पिता उत्तम छत्री, डिपरापारा शास्त्री चौक, दुर्ग को पकड़ा जाकर इसके कब्जे से चोरी की एक हीरो स्प्लेण्डर बिना नम्बर की बरामद किया गया, आरोपी द्वारा इस वाहन को 5-6 माह पूर्व पद्मनाभपुर क्षेत्र से चोरी किया, जिसे बेचने के लिये ग्राहक तलाश कर रहा था। इस प्रकार पुलिस व्दारा आरोपियों
आरोपियों के कब्जे से एक टाटा एस एवं 03 मोटर सायकल कुल 04 लाख रूपये की मशरूका बरामद किया गया है। इस संबंध में थाना मोहन नगर एवं पद्मनाभपुर के प्रकरण में आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इस उल्लेखनीय कार्य में निरीक्षक संतोष मिश्रा, प्रभारी एसीसीयू, सउनि राजेश पाण्डेय, प्र.आर. नरेन्द्र सिंह, आर. नरेन्द्र सहारे शौकत अली, बालमुकुन्द का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button