राष्ट्रीय

BREAKING NEWS : खाई में गिरी भारती सेना की गाड़ी, 9 जवानों के शहीद होने की खबर

दिल्ली : केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में शनिवार शाम भारतीय सेना का वाहन हादसे का शिकार हो गया. राजधानी लेह के पास मौजूद क्यारी गांव में सेना का वाहन खाई में गिर गया. अधिकारियों ने बताया कि इस हादसे में सेना के नौ जवानों की मौत हो गई है.

लेह में हुए इस हादसे में नौ जवानों की मौत हो गई, जबकि एक सैनिक घायल हुआ है. मरने वाले सैनिकों में आठ जवान और एक जेसीओ (जूनियर कमीशन अफसर) शामिल हैं.

अधिकारियों ने बताया कि क्यारी गांव से सात किमी पहले सेना की गाड़ी दुर्घटना का शिकार हो गई और खाई में गिर गई. इस हादसे में आठ जवानों और एक जेसीओ की मौत हुई है. हादसे में एक जवान घायल भी हुआ है,

जिसे इलाज के लिए ट्रांसफर कर दिया गया है. सेना का ये गश्ती दल कारू से क्यारी की तरफ जा रहा था, तभी ये हादसे का शिकार हो गया. अधिकारियों ने बताया है कि फिलहाल घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.

 

Related Articles

Back to top button