छत्तीसगढ़

CG CRIME : मासूम से हैवानियत: नाबालिग की मांग में सिंदूर भरकर किया रेप, आरोपी गिरफ्तार

बेमेतरा। CG CRIME : छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में नाबालिग के साथ हैवानियत करने वाले आरोपी को पुलिस ने धरदबोचा है। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर नाबालिग को आंध्र प्रदेश से रेस्क्यू किया है। मामला नांदघाट थाना क्षेत्र का है।

इन्हें भी पढ़ें : CG CRIME NEWS : छत्तीसगढ़ में युवती से सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपियों ने बंधक बनाकर दिया घटना को अंजाम, सभी गिरफ्तार 

दरअसल, नांदघाट थाने में नाबालिग लड़की के भाई ने 3 अगस्त को शिकायत दर्ज कराई कि उसकी बहन 31 जुलाई को स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन छुट्टी होने के बाद भी वह घर नहीं लौटी। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर नाबालिग लड़की की तलाश शुरू कर दी। जिसके बाद पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपी ओमप्रकाश उर्फ परदेशी चंदेल (21 वर्ष) के कब्जे से पुलीवेंडेला जिला वयासर-कडप्पा (आंध्र प्रदेश) से नाबालिग को बरामद किया है।

 पीड़िता ने बताया कि आरोपी ओम प्रकाश ने उसे प्यार के जाल में फंसाया। इसके बाद उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। उसकी मांग में सिंदूर भरकर उसके साथ रेप किया। जिसके बाद शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 363, 366 क, 376, 376 (2) एन, 5(ठ), 6 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

 

Related Articles

Back to top button