छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में सहायक शिक्षकों ने किया जेल भरो आंदोलन करने का ऐलान, धरना स्थल पर जुटेंगे हजारों शिक्षक
By Dinesh chourasiya
रायपुर : : राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही। कुछ दिन पहले संविदा कर्मचारियों ने एक महीने से जारी अपनी हड़ताल को स्थगित किया था। वहीं अब प्रदेश के छात्रों के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है। इस बार प्रदेश के हजारों सहायक शिक्षकों ने जेल भरों आंदोलन करने का ऐलान किया है।







मिली जानकारी के अनुसार, प्रदेश के हजारों सहायक शिक्षकों ने जेल भरो आंदोलन करने का ऐलान किया है। प्रदेश के हजारों सहायक शिक्षक कल बूढ़ा तालाब स्थित धरना स्थल पर इकट्ठा होंगे। यहां से सभी सहायक शिक्षक जेल भरने निकलेंगे। बता दें कि, सहायक शिक्षकों ने बूढ़ा तालाब धरना स्थल में प्रदर्शन की अनुमति मांगी है। उन्होंने कहा कि, नवा रायपुर स्थित तुता धरना स्थल में जरुरी सुविधाएं नहीं है।







