छत्तीसगढ़

CG NEWS : कांग्रेसजनों ने लगाई मोहब्बत की दुकान: स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने बच्चों को बांटे स्कूल बैग

By Dinesh chourasiya

रायपुर । CG  : प्रदेश युवक कांग्रेस के महासचिव कोमल अग्रवाल और दक्षिण विधानसभा उपाध्यक्ष मोहम्मद सिद्दीक ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जय स्तंभ चौक में मोहब्बत की दुकान लगाकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सांसद दीपक बैज के मुख्य आतिथ्य में स्कूल बैग, कॉपी, पेन आदि वितरित किए गए।

कार्यक्रम के अध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री कन्हैया अग्रवाल एवं विशेष अतिथि छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस की प्रभारी पलक वर्मा थी। जयस्तंभ चौक पर आयोजित कार्यक्रम में सर्वप्रथम प्रदेश अध्यक्ष द्वारा तिरंगा से सजे गुब्बारे छोड़े गए। कार्यक्रम में स्कूल बैग के साथ बच्चों को पौधे देखकर पर्यावरण संरक्षण हेतु प्रोत्साहित किया गया।

दीपक बैज ने आयोजन की सराहना करते हुए आयोजकों को बधाई दी। युवक कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश अध्यक्ष बैज सहित सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राहुल जी देश में नफरत के खिलाफ मोहब्बत का संदेश दे रहे हैं हम उनका ही अनुशरण कर रहे हैं।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button