छत्तीसगढ़

CG NEWS : पत्नी की बिस्तर और पति की फंदे पर लटकी मिली लाश, गांव में फैली सनसनी, विवेचना में जुटी पुलिस

By Dinesh chourasiya

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। CG  जिले से सनसनीखेज खबर सामने आया है. जहां शिकारपुर गांव के एक घर में पति-पत्नी की संदिग्ध हालत में लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर शवों को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई. यह पूरा मामला पेंड्रा थाना क्षेत्र का है.

जानकारी के मुताबिक मामला पेंड्रा थाना इलाके के शिकारपुर गांव में घर के कमरे में बिस्तर पर पत्नी प्रीति रजक का शव पड़ा मिला है, तो वहीं पति मोहिंदर रजक का फंदे पर लटका हुआ शव मिला। जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गयी है। बताया जा रहा कि बीते रात किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच जमकर विवाद हुआ था। लिहाजा आशंका है कि पति ने पत्नी कि हत्या कर खुद भी खुदखुशी कर लिया होगा।

इधर मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँचकर शव को पीएम के लिये भेजवा दिया है। पति,पत्नी की मौत किन परिस्थितियों में हुई ये अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। फ़िलहाल मामले में पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असल कारणों का पता चल पाएगा।

Related Articles

Back to top button