छत्तीसगढ़

CG NEWS : स्वतंत्रता दिवस आज : मुख्यमंत्री बघेल राजधानी रायपुर में करेंगे ध्वजारोहण, विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल, टाउन हॉल में जनसम्पर्क विभाग की विकास प्रदर्शनी का करेंगे शुभारंभ

By Dinesh chourasiya

 

रायपुर । मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल  आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

 

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री  बघेल 9 बजे राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होकर ध्वजारोहण करेंगे। वे 11.10 बजे पुलिस परेड ग्राउंड से रवाना होकर घड़ी चौक स्थित टाउन हॉल में 11.15 बजे जनसम्पर्क विभाग द्वारा लगाई गई विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ करेंगे। इसके पश्चात मुख्यमंत्री  बघेल राजभवन में 5.10 बजे से 6 बजे तक स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित स्वागत समारोह में शामिल होंगे।

Related Articles

Back to top button